कार्यक्रमबलिया

विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

शताब्दी वर्ष राष्ट्र निर्माण और संगठन की प्रेरणा है:मिथिलेश

लालगंज (बलिया) विजयदशमी उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंगलवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामजी उत्सव वाटिका, लालगंज बाजार से हुआ, जहां संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी ने पथ संचलन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पथ संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए इंटरमीडिएट कॉलेज बहुआरा पर जाकर संपन्न हुआ।
अपने बौद्धिक संबोधन में मिथिलेश जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष “राष्ट्र निर्माण, सेवा और संगठन” की सदीभर की प्रेरक यात्रा का प्रतीक है। यह वर्ष ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने का अवसर है, जहाँ समाज, संस्कृति और संस्कारों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और संगठित भारत के निर्माण का संकल्प है।
कार्यक्रम के अंत में अजय मोहन सिंह ने उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button