एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग
स्कूल की बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई छात्र गंभीर,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

बलिया । खेजुरी थाना क्षेत्र के ASM कॉन्वेंट स्कूल, वैसहा गांव की एक स्कूल बस दोपहर करीब 2 बजे पटपर गांव के पास तेज़ रफ्तार ट्रक से भीषण टक्कर हो गया । हादसे के समय बस में लगभग 50 छात्र सवार थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल की बस छात्रों को लेकर वापस लौट रही थी तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित गति में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। कई छात्रों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



