
रसड़ा (बलिया)। भारतीय स्टेट बैंक रसड़ा के मुख्य प्रबंधक रवि रंजन सिन्हा ने मंगलवार को बैंक गली स्थित ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रथम ग्राहक के रूप में इस ग्राहक सेवा केंद्र से अपना पैसे की निकासी की। ग्राहक सेवा केंद्र के प्रोपराइटर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र से 30 हजार रुपए तक की निकासी और जमा सहित बैंक के सारे काम सुचारू ढंग से किए जा रहे हैं। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे इस ग्राहक सेवा केंद्र से लाभ उठाएं ।इस मौके पर दर्जनों ग्राहकों उपस्थित रहे।



