
रसड़ा (बलिया)। रमजानुल मुबारक के पाक महीने में रोजा रखने का हौंसला बच्चों में भी दिखा। स्थानीय नगर के मोहल्ला उत्तर पट्टी के रहने वाले सईद जफर अंसारी के साढ़े 5 साल का बेटा रूवैफा जफर ने भी शुक्रवार को रमजान का 16वां रोजा रखा। उसकी दादी ने रोजा रखने के लिए भोर में उसे जगाया और सहरी खिलाकर पहली बार रोजा रखने का हौंसला दिया। दादी ने अपने पौत्र रूवैफा को खुशी में त्योहारी भी दी।साथ ही परिवार के सभी लोगों ने भी रोजेदार रूवैफा को दुआएं दीं।



