कार्यक्रमबलियाशिक्षा

रासेयो की स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण जागरूकता अभियान की निकाली रैली


रसड़ा (बलिया)।श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाइयों मदर टेरेसा और कल्पना चावला इकाई की ओर से शुक्रवार को प्रथम एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई द्वारा चयनित महराजपुर गांव में पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। धरा को हरा-भरा रखने व ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण बचाओ भविष्य बचाओ जागरूकता रैली भी निकली।स्वयंसेविकाएं घर-घर जाकर लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने, कूड़ा करकट निर्धारित स्थान पर रखने, कूड़ा नहीं जलाने, अत्यधिक पेड़ लगाने, ऊर्जा की खपत कम करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव ने कहा कि पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण में सबकी अहम भूमिका है।सभी को प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए।इस जागरूकता अभियान में सीता कुमारी, अनुष्का गोंड, आंचल सिंह, डिंपल, गुंजन, गोल्डी आदि स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई द्वारा चयनित नरला गांव में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।स्वयंसेवकों ने गांव के नागरिकों को मताधिकार के महत्व के बारे में बताया। स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को अपने अधिकार को काम में लाएं और वोट डालने के लिए जरूर जाएं। एक वोट से हार जीत, वोट ना हो कोई बेकार। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट डालें और मानव शक्ति के तीन काम-शिक्षा, सेवा और मतदान।जागरूक देश की क्या पहचान, हो शत-प्रतिशत मतदान आदि नारों के माध्यम से को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रवि यादव ने कहा कि देश तरक्की तभी करेगा जब हर कोई वोट करेगा।लोकतंत्र में मताधिकार का अधिकार है सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रैली में गोल्डी, ज्योति राजभर, ज्योति कुशवाहा, किरण आदि स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button