बलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

हृदय गति रुकने से सी आर पी एफ के कमाडेंट का निधन,पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव


दयाछपरा(बलिया)।बैरिया थाना क्षेत्र के प्रसाद छपरा निवासी सीआरपीएफ के कमांडेंट उमेश तिवारी (59) का निधन सोमवार की रात्रि 8:00 बजे श्रीनगर 92 बटालियन के उनके आवास पर हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक मौत हो गई। जिसकी सूचना मंगलवार के दिन ही बटालियन के द्वारा उनके पैतृक आवास प्रसाद छपरा में भेज दिया गया तभी से पड़ोसियों में एक चर्चा का विषय बना हुआ था कि बुधवार को भोर के 5:00 बजे उनका पार्थिव शरीर असिस्टेंट कमांडेंट पवन कुमार जीसी लखनऊ की देखरेख में 10 जवानों द्वारा लेकर उनके पैतृक आवास प्रसाद छपरा में लाया गया जहां सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के तौर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपने जवान की अंतिम विदाई दी ।उसके बाद ग्राम वासियों ने हुकुम छपरा गंगा घाट पर ले गए।वहां मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र शुभम तिवारी ने दी। इस घटना से प्रसाद छपरा में मातम की लहर छा गई । स्वर्गीय तिवारी की पत्नी उर्मिला देवी 55 वर्ष का रोते रोते बुरा हाल हो गया था। अपने पति के शरीर से लिपटकर दहाड़े मारकर गिर जा रही थी ।जिसे संभालने में पड़ोस की औरतें भी बदहवास होकर आंसू बहा रही थी ।इस मौके पर समाजसेवी विजय कुमार तिवारी, अंगद मिश्रा, ओंकार तिवारी ,अनिल पाण्डेय,मुन्ना पाण्डेय,अमित तिवारी सहित सैकड़ो समाज सेवी अपने लाल को पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button