
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छितौनी गांव में मंगलवार की रात में एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में उत्तरी पुलिस चौकी प्रभारी राजकेशर सिंह ने बताया कि जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के पूरब टोला सहतवार निवासी ध्रुव सोनी पुत्र बृजबिहारी (30 वर्ष) अपनी पत्नी ममता और दो बच्चों के साथ रसड़ा क्षेत्र के छितौनी गांव में किराए की मकान में रहते थे।वह यहां पर रूद्राक्ष का माला, अंगूठी आदि सामान गांवों में घूमकर बेचते थे।मंगलवार की रात में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आपस में झगड़ा करने के बाद रात करीब सवा दस बजे ध्रुव ने कमरे में पंखे में फांसी के फंदे पर लटक गया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी कमरे में पति को फांसी पर झूलते देखकर फंदे के कपड़े को काटकर पति को बेड पर लेटा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता भी पहुंच गए।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



