
दयाछपरा(बलिया)। बैरिया थाना क्षेत्र के दलपतपुर में घर के सामने सड़क पर खड़े 20 वर्षीय ओम प्रकाश यादव को तेज रफ्तार आ रही बाइक ने विगत बुधवार को होली के दिन टक्कर मार दिया।आनन- फानन में परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा इलाज के लिए ले गए।जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया और जिला अस्पताल से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। बीएचयू में ओम प्रकाश यादव की मौत इलाज के दौरान हो गई।
दलपतपुर निवासी रामनारायण यादव ने बैरिया थाने में तहरीर दिया है कि विगत बुधवार को होली के दिन सुबह हमारा भतीजा ओम प्रकाश यादव 20 वर्ष पुत्र प्रेमचंद यादव सड़क क्रॉस करने के लिए खड़े थे।इतने में अचानक बैरिया के तरफ से तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल विपरीत दिशा में आकर टक्कर मार दिया। गाड़ी चालक रजनीश कनौजिया निवासी चकिया की बुलेट से मेरा भतीजा ओमप्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सीएचसी सोनबरसा इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस बाबत एसएचओ बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



