कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

मंडप में दूल्हा का इंतजार कर रही दुल्हन,तभी पहुंची पहली पत्नी,पुलिस खोजती रही दूल्हा

लालगंज (बलिया) । दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मंडप में दूल्हा पहुंचा ही नहीं और उसकी पहली पत्नी वकील के साथ विवाह स्थल पर पहुँच गई। पहली विवाहिता ने दावा किया कि दूल्हे ने उससे कोर्ट मैरिज की थी और बाद में तलाक का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस दूल्हे को खोजती रही, लेकिन वह फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के भुआलछपरा गांव निवासी राजेश पाण्डेय पुत्र राज गोपाल पाण्डेय की शादी दोकटी क्षेत्र की एक युवती से तय थी। दुल्हन अपने परिजनों संग विवाह स्थल पहुँची और दूल्हे का इंतजार करने लगी।
इसी दौरान झारखंड राज्य के खरसांवा जिला निवासी लक्ष्मी अपने वकील व दोकटी पुलिस के साथ विवाह स्थल पहुँची और दावा किया कि उसकी राजेश से कोर्ट मैरिज हुए 10 वर्ष हो चुके हैं।

“राजेश ने मुझसे तलाक का मुकदमा बलिया में किया था। फेसबुक के जरिए उसकी दूसरी शादी की जानकारी मिली तो मैं तुरंत उसके गांव पहुँची, लेकिन घर बंद मिला। लोगों ने बताया कि लालगंज के एक लाज में शादी हो रही है। मैंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ यहाँ पहुँची हूँ।”
घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से पहली पत्नी और उसके वकील को चौकी लालगंज ले गई। वहीं दूसरी ओर दुल्हन पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दूल्हे की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button