विहंगम नजारा: 51 हजार दीपों से जगमग हुई छोटी काशी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रसड़ा (बलिया)। छोटी काशी के रूप में प्रसिद्ध रसड़ा में कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार की देर शाम को स्थानीय श्रीनाथ मठ स्थित सरोवर के घाटों पर विहिप, बजरंग दल और श्रीनाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से देव-दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ।

इस दौरान सरोवर घाटों पर 51 हजार दीप मालाओं को प्रज्जवलित करने के बाद गंगा आरती की गई। भव्य आरती के साथ ही रामदरबार व राम-लक्ष्मण, जानकी एवं राधा-कृष्ण की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा।इसके बाद यहां का दृश्य मानों ऐसा लगने लगा कि जैसे जमीं पर सितारे एक साथ उतर आए हों।इस विहंगम दृश्य को देखने के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।इस दौरान रामलीला कमेटी के संरक्षक व श्रीनाथ मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि, नपा के पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, रामजी स्टेट, संतोष जायसवाल, निर्मल कुमार पांडेय, अविनाश सोनी, शमशेर बहादुर सिंह सेंगर, सत्या सिंह, संतोष आर्य, ब्रजेश त्रिपाठी गुड्डू, अनिल सोनी, लाला आदि रहे।



उधर, स्थानीय गांधी पार्क स्थित रोशा शाह के सरोवर के घाटों पर नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल की ओर से भी देव-दीपावली मनाया गया। यहां के घाटों पर 11 हजार दीप मालाओं को प्रज्जवलित किया गया।इस दौरान गंगा आरती की गई। सड़कों पर बिजली की सजावटें की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई।इस दौरान सभासद अशोक जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, अविनाश जायसवाल, हरि प्रसाद, संजय कुमार, प्रदीप गुप्ता, आदित्य गुप्ता आदि रहे।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।



