कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सुभासपा कार्यालय पर प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला


रसड़ा (बलिया)।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे रसड़ा के मीरनगंज स्थित सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय/आवास के बाहर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया और पौन घंटे तक प्रदर्शन किया गया।इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प होने के साथ ही धक्का-मुक्की भी हुई। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गुंडा कहे जाने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री राजभर के खिलाफ प्रदर्शन कर उनको मंत्रिमंडल से हटाने की करने की मांग र रहे थे। एबीवीपी कार्यकर्ता सुबह दस बजे मथुरा पीजी कॉलेज के पास से मंत्री ओपी राजभर के पुतले के साथ नारेबाजी करते हुए उनके केंद्रीय कार्यालय/आवास पर पहुंचे, जहां पर उनका पुतला फूंकने के बाद उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

करीब सवा 11 बजे वहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मथुरा पीजी कॉलेज पर आकर प्रदर्शन समाप्त कर दिए। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शानू शर्मा, जिला संयोजक सन्नी पांडे, ऋषभ सिंह, पार्वती चौहान, चंद्रकांत दूबे, सूर्य प्रकाश, राजीव शर्मा, चमन प्रताप सिंह, अखंड कुमार आदि रहे।एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने का अल्टिमेटम दिए जाने की सूचना पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुबह नौ बजे से प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button