कार्यक्रमबलियासम्मान

समाजवादी विचारक छोटे लोहिया की मनी जयंती


 
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला पार्टी कार्यालय में छोटे लोहिया समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्रा की 93वीं जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव और संचालन जिला महासचिव बीरबल राम ने किया। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारीगण जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संग्राम सिंह यादव, बीरबल राम, यशपाल सिंह, राजेंद्र यादव, कामेश्वर सिंह,रामजी, लक्ष्मण गुप्त, रवींद्रनाथ यादव, कुबेर तिवारी, सुशांत राज पाठक, अनिल राय, रामनाथ पटेल, अनिल खरवार, कृष्ण कुमार भारती, रीता भारती, नीरज सिंह, रामनाथ पासवान, जमाल आलम, हरिन्द्र गोंड़, नागेश्वर, संतोष राम, शनि, चंदन आदि ने पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button