कार्यक्रम .सपा बलिया

छोटे लोहिया आजीवन लड़ते रहे गरीबों की लड़ाई


बलिया। समाजवाद को जीवन पर्यंत जीने वाले छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्रा की जयंती जनेश्वर मिश्र पार्क में उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, संजय उपाध्याय. बीरबल राम, डॉ. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, अजय यादव, आदर्श कुमार मिश्र झब्बू, गौरी शंकर यादव, बृजेश पाठक आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयन्ती जनेश्वर मिश्र उपवन में लोकतंत्र सेनानी व लोहिया संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया। वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी एंव समाजवादी चितक द्विजेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लोकतंत्र सेनानी संतोष शुक्ला ने बताया कि स्व.जनेश्वर अपने कार्यकर्ताओं के सर्व प्रिय नेता रहे। अजय बहादुर सिंह, शुभ्राशु शेखर, देवकुमार शुक्ल, चिराग उपाध्याय, तेजनारायण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button