‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ, विधायक केतकी सिंह ने बांटीं पुस्तकें

बांसडीह (बलिया)। बीआरसी बांसडीह में शनिवार को नए शैक्षिक सत्र के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर विधायक केतकी सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव होती है। सरकार का उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि ‘स्कूल चलो अभियान’ केवल बच्चों के नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का संकल्प भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम में बीईओ अनूप त्रिपाठी, एहसानुल हक अंसारी, घनश्याम चौबे, सुरेश वर्मा, नंदलाल मौर्य, सुनंदा मिश्रा, वंदना गुप्ता, मृदुल, संजीव, विशाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



