क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,दो युवकों के खिलाफ तहरीर


बांसडीह(बलिया)। क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पांच दिन पूर्व दो युवकों पर सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया हैं। लोकलाज के भय से चुप रही महिला ने गुरूवार को पति के साथ कोतवाली जाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी की देर रात वह किसी काम से बाहर निकली थी। इसी दौरान सुरहिया गांव के दो युवकों ने उसे रास्ते में घेर लिया। दोनों युवक उसे खींचकर पास के एक खेत में ले गए और उसके साथ बारी बारी से दुराचार किया। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ हाथापाई भी की, जिससे उसे शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।घटना के बाद मै काफी डरी सहमी थी। सामाजिक प्रतिष्ठा और लोकलाज के डर से यह बात अपने स्वजनों से छिपाई थी। हालांकि, शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव के चलते अंततःअपने पति को पूरी सच्चाई बता दी।
कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामला पांच दिन पुराना है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button