
बैरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता,270 पेटी 16.75 लाख का अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार, एक फरार
लालगंज (बलिया) । पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत थाना बैरिया पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। शराब की ईस बड़ी खेप बिहार बिधानसभा चुनाव मे बितरण के लिये जाने का चर्चा जोरो पर चल रहा है ।
उपनिरीक्षक श्याम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अशोक लीलैंड पिकअप (UP-60CT-2794) से भिन्न-भिन्न ब्रांड की 270 पेटी (कुल 2350.8 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹16,75,200 बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम चेकिंग के दौरान शोभाछपरा की ओर से आ रही थी ईसी दौरान एक पिकअप बैरिया की तरफ से आती दिखी जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश की, लेकिन चौकी जयप्रकाश नगर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया जिस पर अबैध शराब लदी थी । पकड़े गये
पिकअप चालक चन्दन सिंह यादव पुत्र बलिराम यादव निवासी ग्राम तपनी, थाना सुखपुरा, बलिया को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी विकेश निवासी खवासपुर, भोजपुर (बिहार) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। चेकिंग के दौरान पीकप पर
50 पेटी रॉयल स्टेज 600 बोतल (प्रत्येक 750 ml) 450 लीटर,220 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी 1900.8 लीटर कुल मात्रा: 2350.8 लीटर अंग्रेजी शराब
अनुमानित कीमत: ₹16.75 लाख पूछताछ में हुआ खुलासा अभियुक्त चन्दन सिंह यादव ने पूछताछ में बताया कि यह शराब वेदांस केडिया (राजधानी रोड, जलालपुर, बलिया) से लादी गई थी। इसे अमरजीत सिंह (निवासी सिताबदियर, बैरिया) और विक्की सिंह के कहने पर बिहार प्रांत में ऊँचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। तस्करी से हुई कमाई को सभी आपस में बराबर बाँट लेते थे।बैरिया पुलिस ने शराब तस्करी मे सम्मिलित सभी लोगो के खिलाफ थाना बैरिया में मु.अ.सं. 433/25, धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत पाँच अभियुक्तों चन्दन सिंह यादव, निवासी तपनी, थाना सुखपुरा, बलिया, विकेश, निवासी खवासपुर, भोजपुर (बिहार) अमरजीत सिंह, निवासी सिताबदियर, बैरिया, बलिया विक्की सिंह, पता अज्ञात तथा विनोद यादव, निवासी बाबू की बारी, खरहातार, थाना गड़वार, बलिया (वाहनस्वामी) मुकदमा दर्ज की है ।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम मे उ.नि. श्याम प्रकाश मिश्र, चौकी चांददीयर उ.नि. मयंक कुमार, चौकी जयप्रकाश नगर हे.का. ओमप्रकाश, का. विजय कुमार यादव, का. विनयम विश्वकर्मा ।



