धार्मिक कार्यक्रमबलियारामलीला

रसड़ा के ऐतिहासिक रामलीला में भगवान राम के गंगा पार मंचन में उमड़ी भीड़


रसड़ा (बलिया)।रसड़ा के प्रसिद्ध रामलीला कार्यक्रम में गुरुवार की शाम पूर्व परम्परा के अनुसार स्थानीय गांधी पार्क स्थित रोशा शाह के पोखरा (सरोवर) में भगवान राम के गंगा पार लीला का शानदार मंचन किया गया। जहां भगवान राम और केवट के मार्मिक संवाद को सरोवर के चारों तरफ सीढ़ियों पर बैठे-खड़े सैकड़ों की संख्या में दर्शकों की भीड़ अपलक निहारते रहे। मार्मिक संवाद को सुन श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई। यहां गांधी पार्क स्थित सरोवर के पास इस दृश्य को देखने के काफी संख्या में महिलाएं, पुरुषों के साथ बच्चे तीन बजे से पहुंचे थे। मेला मंचन के क्रम में भगवान राम वन गमन के बाद प्रभु श्रीराम, माता जानकी व लक्ष्मण स्थानीय कस्बा के अंजनी के शिवाला से गाजे बाजे के साथ निकलकर गांधी पार्क स्थित सरोवर पर शाम को गंगा पार करने पहुंचे।

जहां भगवान राम और नाविक निषादराज केवट के बीच अत्यंत मार्मिक संवाद हुआ। इसके बाद केवट ने भगवान राम, माता जानकी, भैया लक्ष्मण जी को गंगा पार कराया। गंगा पार के दौरान भक्ति पूर्ण केवट गीत को सुनकर सभी लोग भक्ति भाव से सराबोर हो गये। इस दौरान सरोवर के चारों तरफ महिलाएं, पुरुषों के साथ बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।इस अवसर पर गांधी पार्क में बच्चों के लिए खिलौना, गुब्बारे समेत विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की दुकानों सजी रही। जहां पर मेला देखने आए महिलाएं, बच्चों ने खरीददारी की। इसके बाद देर शाम को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, मां सीता की नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन, पूजा, अर्चना व आरती कर मंगल की कामना की गई।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button