क्राइमशराब

अवैध शराब के साथ एक तस्कर को दुबहड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार


दुबहड़(बलिया)।दबहड़ पुलिस को मिली सफलता एक अभियुक्त अवैध शराब के साथ हुआ गिरफ्तार। शुक्रवार को थाना दुबहड़ में पुलिस टीम के उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव मय हम राह का० अभिजीत यादव के देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के क्षेत्र में मामूर थे कि चेकिंग के दौरान जनेश्वर मिश्र सेतू मार्ग पर अभियुक्त दीनानाथ पुत्र उपेन्द्र महतो निवासी मीनापुर थाना मीनापुर जिला मुजफ्फरनगर , बिहार को 50 अदद आफिसर च्वाइस शराब प्रत्येक पाऊच 180 एमएल अवैध शराब कुल मात्रा 9 लीटर के साथ दिन के लगभग 12:30 बजे पुलिस ने हिरासत में लिया। अभियुक्त दीनानाथ कुमार पुत्र उपेन्द्र महतो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०97/2025धारा60 (1) आबकारी एक्ट का अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव,का० अभिजीत यादव थाना दुबहड़ बलिया रहे।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button