कार्यक्रमबलियालालगंज

पुण्यतिथि पर याद किए गए कैप्टन भूप नारायण सिंह,वक्ताओं ने बताए उनके आदर्श

लालगंज(बलिया)।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन भूप नारायण सिंह ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उनकी पुण्य तिथि पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे। उनका बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उक्त उदगार पूर्व बिधायक सुरेन्द्र सिंह ने उनके स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन भूप नारायण सिंह की 41 पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही । सभा को सी बी मिश्रा, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष परमेश्वर गिरी,पूर्व प्रधान राज नारायण सिंह धर्मवीर उपाध्यक्ष राजीव सिंह, सुशील पाण्डेय, पारस जी, सुरेश जी,आदि ने संबोधित की ।
श्रद्धांजलि सभा का प्रारम्भ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित क साथ प्रारंभ हुआ । आयोजक मोहन सिंह ने उपस्थित लोगों के स्वागत कर आभार प्रकट किया । सभा की अध्यक्षता रामजी पाण्डेय तथा संचालन पवन मिश्रा ने की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button