कार्यक्रमबलियारसड़ा

सृजनात्मक शिक्षा और अनुशासन से प्रभावित हुई निरीक्षण टीम


रसड़ा(बलिया)। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रान्त की वार्षिक निरीक्षण योजना के अंतर्गत नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा रसड़ा का निरीक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। निरीक्षण हेतु डॉ. विनोद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पहुँची छः सदस्यीय निरीक्षण टीम ने विद्यालय की समग्र शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण दल में रामनयन यादव, सत्यानन्द भट्ट, राजकुमार, विमलेश मिश्रा एवं श्री रामाशीष सम्मिलित रहे।निरीक्षण टीम ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अध्यापन–अधिगम प्रक्रिया, पठन-पाठन व्यवस्था, वेश-भूषा, अनुशासन, प्रार्थना एवं वंदना कार्यक्रम, साथ ही पत्रावली एवं अभिलेख व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया।

दल ने विद्यालय की सुव्यवस्थित अभिलेख प्रणाली एवं संस्कारयुक्त वातावरण की प्रशंसा की।निरीक्षण उपरांत डॉ. विनोद सिंह राठौड़ ने कहा कि विद्यालय भारतीय जीवन मूल्यों से युक्त अनुशासित एवं सृजनात्मक शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र है।प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र पांडे ने निरीक्षण टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय चरित्रवान और आदर्श नागरिक निर्माण की दिशा में निरंतर कार्यरत है।अंत में निरीक्षण दल का अंगवस्त्रम् एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।कार्यक्रम संचालन प्रदीप गुप्ता तथा आभार ज्ञापन चंद्रशेखर यादव द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button