
रसड़ा (बलिया)। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा नगपुरा में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना में घायल रंजीत सिंह पुत्र रामजी सिंह की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह के निर्देश पर उनके अनुज एवं सीएसआईएल के डायरेक्टर रमेश सिंह ने बुधवार को पीड़ित परिवार के यहां जाकर मुलाकात की और मृतक की मां दिव्यावती को पांच लाख रुपये की चेक देकर आर्थिक मदद की। साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई के लिए अनुरोध किया। विधायक के प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार को भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर महात्मा सिंह, चन्दन सिंह, अंकित सिंह, अमर सिंह, विनोद सिंह, अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह आदि रहे।



