क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

लिंक के जरिये 18 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

बांसडीह( बलिया) । लिंक के माध्यम से 18 लाख रूपया दुगना करने का लालच देकर हालपुर गांव के एक युवक से धोखाधड़ी किया गया है । कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित उसी उसी ग्रुप का सदस्य है जिस ग्रुप ने यह धोखाधड़ी की है।
कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव निवासी अभिजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि यूएनआई क्लो फाइनेंस टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था। ग्रुप में एक लिंक आया था जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया गया था। ग्रुप के माध्यम से मैंने अठ्ठारह लाख रूपया ग्रुप में लिंक के माध्यम से दिया था। इसके कुछ दिन बाद लिंक का ग्रुप बंद कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह ग्रुप फर्जी था और मूल पता छिपाते हुए मेरे साथ धोखाधड़ी किया गया हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस) 2023 की धारा 318 (4) व सूचना प्रौद्योगिकी की (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66 डी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button