कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगसम्मान

सांसद,चेयरमैन ने निधि पाण्डेय को किया सम्मानित

यूपी पीसीएस में सीटीओ पद पर हुआ है चयन

बांसडीह(बलिया)। हिन्दुस्तान संवाद यूपी पीसीएस 2024 की परीक्षा में कार्मशियल टैक्स आफिसर ( सीटीओ ) पद पर चयनित निधि पाण्डेय के सहतवार कस्बा में स्थित आवास पर शुक्रवार आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमाशंकर राजभर व चेयरमैन सरिता सिंह ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । सांसद ने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान से अन्य युवाओं में कड़ी मेहनत से पढ़ाई की प्रेरणा मिलती हैं। छात्र छात्राओं को गुणवत्ता के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। चेयरमैन सरिता सिंह ने कहा कि सहतवार कस्बा के लिए गव का क्षण है। निधि पाण्डेय ने सहतवार सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान प्रधानाचार्य छितेश्वर मिश्र, लल्लन पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, प्रतिभा पाण्डेय आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button