अध्यात्मकार्यक्रमबलियालालगंज

लालगंज में निकली भव्य कलश यात्रा,9कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

लालगंज (बलिया) । स्थानीय बाजार में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा के शुभारंभ पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा लालगंज बाजार से गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं, युवतियां और पुरुष लाल,पीले वस्त्र धारण कर सिर पर पट्टी बांधकर गायत्री मंत्र का जप एवं जयकारा लागाते शामिल हुए। श्रद्धालुओं का जनसैलाब पूरे मार्ग में उमड़ पड़ा,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

कलश यात्रा यज्ञ मंडप से पूजन-अर्चन के बाद लालगंज बाजार, गोपालपुर मोड़, दुर्गा मंदिर होते हुये सेमरिया ढाला से निचे उतरकर गछिया बाबा के समीप गंगा तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र गंगाजल भरा। इसके बाद यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया अपनी टीम के साथ मुस्तैद नजर आए।
यह महायज्ञ 3 अप्रैल से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। यज्ञ अवधि के दौरान प्रतिदिन सायं 5 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा एवं संगीतमय प्रवचन का आयोजन कंचन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम के सफल संचालन में योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, हीरा लाल गुप्ता, राहुल पाठक, रामपति केसरी, लल्लन केसरी, रविंद्र केसरी, जयनारायण मौर्य, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button