अध्यात्मकार्यक्रमबलियारसड़ा

हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शिवचर्चा का हुआ आयोजन


रसड़ा (बलिया)। पंचमुखी हनुमान सेवा समिति रसड़ा के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जयंती पर कस्बा के वार्ड नंबर 8 हनुमान नगर स्थित नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर शिवचर्चा का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में भगवान शिव के रुद्रावतार व प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी के जयंती पर उनके जन्म की कथा को महिला वक्ताओं ने विस्तार से वर्णन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु ममतामयी माताओं और बहनों ने सस्वर भजनों के माध्यम से भगवान शिव सहित भगवान राम, कृष्ण, वीर हनुमान आदि के प्रसंगों को भावपूर्ण रुप से रेखांकित किया। इस मौके पर समिति के संयोजक सुरेश चंद, ध्रुवजी सोनी, विजय ठठेरा, आशुतोष, विनोद गुप्त, अशोक गुप्त आदि ने श्रद्धालुजनों में प्रसाद वितरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button