कार्यक्रमबलियारसड़ाशिक्षाशिक्षा विभाग

बीआरसी पकवाइनार से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल किया जागरूक


रसड़ा (बलिया)।समग्र शिक्षा के तहत बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन को लेकर गुरुवार को बीआरसी पकवाइनार से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई।रैली को मुख्य अतिथि श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे आधी रोटी खायेंगे, रोज पढ़ने जायेंगे नारे लगाते भ्रमण किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस दौरान निपुण स्कूल के प्रधानाध्यापकों व राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्तमान सत्र में सबसे अधिक नामांकन कराने वाले प्रधानाध्यापकों का भी सम्मान किया गया।इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, बलवंत सिंह, गणेश यादव, मुकेश सिंह, संतोष गुप्त, मुन्नू राम, सत्यप्रकाश, इंद्रेश कुमार, मनोज मौर्य, पंकज सिन्हा, राजेश सिंह, अनिल वर्मा, रणविजय सिंह, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, सरताज अहमद, योगेन्द्र भारती, संजय यादव, प्रियंका सिंह, अनुरानी सिंह, विमला गुप्ता, श्वेता तिवारी, अश्वनी सिंह आदि रहे।अध्यक्षता पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पकवाइनार प्रधानाध्यापक भृगुनाथ सिंह व संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button