कार्यक्रमबलियारसड़ा

विद्या भारती बना रहा राष्ट्रनिर्माण की मजबूत नींव: एके शर्मा


नागाजी विद्यालय में वार्षिकोत्सव व परीक्षाफल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

रसड़ा (बलिया)।नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा में बुधवार की देर शाम वार्षिकोत्सव व परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन सांस्कृतिक गरिमा के साथ हुआ। शुभारंभ दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. राजेंद्र पांडे ने अतिथियों का स्वागत, परिचय व सम्मान करते हुए प्रस्ताविकी प्रस्तुत की।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में गणेश वंदना की मधुरता, तीर्थ योग की साधना, पिरामिड योग और अग्नि चक्र योग की रोमांचक झलक, चाप योग की लयात्मकता तथा “मां” पर आधारित गीत ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। “जन्मजात देशभक्त डॉक्टर हेडगेवार” व सोशल मीडिया विषयक प्रस्तुतियों ने समाज की बुराइयों पर तीखा प्रहार करते हुए सकारात्मक संदेश दिया।परीक्षा फल वितरण में शिशु वर्ग में साक्षी, प्राथमिक वर्ग में मयंक यादव, पूर्व माध्यमिक वर्ग में आदित्या सोनी, माध्यमिक व वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में कृष्ण गुप्त ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में सुमंत ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, समर्पण और सकारात्मकता का संगम कर राष्ट्रनिर्माण की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने रामायण का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर बल दिया। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि आदर्श जीवन की दिशा दिखाना है।विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाते हैं और नई पीढ़ी को सही मार्ग दिखाते हैं।इस मौके पर विभाग प्रचारक अमरेश, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाल्मीकि त्रिपाठी, रामकुमार तिवारी, संजय कुमार कश्यप, ओमप्रकाश राय, कन्हैया चौबे, अक्षय ठाकुर, शिवेंद्र बहादुर सिंह, ऋषिराज सिंह, वशिष्ठ नारायण सोनी आदि रहे। संचालन नीलम सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button