कार्यक्रमगाँधी जयन्तीबलिया

विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती


दुबहड़(बलिया)।क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सरकारी भवनों, विद्यालयों और संस्थानों में भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया ।और महापुरुषों को श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

इसी क्रम में ओमप्रकाश तिवारी मंत्री शहीद मंगल पांडे स्मारक सोसाइटी नगवा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक दुबहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, मझौआ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधा कृष्ण पाठक, लालू पाठक, रवि शंकर, भरत शर्मा, लक्ष्मण पासवान, रवि चौबे, हरिशंकर पाठक, सुरेश पाठक, भोलानाथ पाठक, अनिल पाठक आदि लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में दुबहर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अजय पाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान उप निरीक्षक अरविंद कुमार, संजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, आलोक कुमार, दिलीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button