कार्यक्रमबलियाशिक्षा

विजयदशमी के अवसर पर लालगंज मे आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी & साइबर कैफे का हुआ भब्य उद्घाटन

लालगंज (बलिया)। विजयदशमी के पावन अवसर पर लालगंज बाजार में आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी एण्ड साइबर कैफे उद्घाटन का उद्घाटन STS के डायरेक्टर श्री शैलेस वर्मा ने फीता काटकर किया।उद्घाटन समारोह में बैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन पंडित प्रभाकर मिश्रा ने करायी इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ एवं नगरवासी मौजूद रहे।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री शैलेस वर्मा ने कहा कि आज के दौर में कम्प्यूटर शिक्षा प्रत्येक छात्र-छात्रा और युवा के लिए अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से ही आगे का भविष्य तय होगा। उन्होंने इस एकेडमी को युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार बताया ।
शिक्षक सुनील कुमार तिवारी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से लालगंज क्षेत्र में एक गुणवत्तापूर्ण कम्प्यूटर प्रशिक्षण संस्थान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आदर्श कम्प्यूटर एकेडमी एण्ड साइबर कैफे के शुभारंभ से न केवल विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा मिलेगी, बल्कि साइबर सेवाओं से आमजन को भी सुविधा प्राप्त होगी। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने भी उत्साह व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के संस्थानों से गांव-कस्बे के बच्चों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
समारोह के अंत में अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संस्थान प्रबंधक योगेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया की बर्तमान मे छात्र /छात्राओ की सुबिधा के लिये डी. सी. ए.,सी. सी. ए. तथा ट्रीपल सी, कम्प्यूटर टाईपिंग हिन्दी, अंग्रेजी, टेक्निकल नालेज, फोटोसाप्स, ए. आई. टूल्स, आदि कम्प्यूटर संबन्धित जानकारी का प्रशिक्षण दिया जायेगा । प्रथम बैच प्रातः 8 बजे से सांय 7 बजे तक चलेगा ।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां आधुनिक तकनीक, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी । उद्घाटन समारोह मे विराट कम्प्यूटर सहतवार शिक्षक विकास यादव, शिक्षक प्रवीण मिश्रा तथा मुहम्द मंसूर, राकेश पाठक, नरेन्दर पाठक, अवधेश प्रसाद, राकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button