कार्यक्रमबलिया

शोखा बाबा के वार्षिक उत्सव पर उमड़ा जनसैलाब,अखंड हरिकीर्तन व भंडारे का भव्य आयोजन


दुबहड़,(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार में हैहय वंश क्षत्रिय कुल के आराध्य देव शोखा बाबा के नवनिर्मित मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में शोखा बाबा परिवार द्वारा भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस अवसर पर चौबीस घंटे का दिव्य एवं भव्य अखंड हरिकीर्तन आयोजित किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध कीर्तन गायक राजेश पाठक एवं उत्तम सिंह की जुगलबंदी रही। गायकों ने अपनी विभिन्न मधुर धुनों और भक्ति गीतों से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित श्रोता मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर हो गए। अखंड संकीर्तन के दौरान “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

बाबा के विधिवत पूजन और कीर्तन की पूर्णाहुति के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि कुल देवता के दर्शन और पूजन हेतु वर्षों से गांव से बाहर रहने वाले परिवार भी सपरिवार सम्मिलित हुए और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शोखा बाबा परिवार एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मौके पर मुख्य रूप से दिनेश सिंह, पिंटू सिंह, अरुण सिंह, सुनील सिंह, सुजीत सिंह,लकी सिंह, अंजनी सिंह, त्रिलोकी सिंह, राजकुमार सिंह, मंटू सिंह,राजेश सिंह, सुमित सिंह, लालजी सिंह, मनू सिंह, पप्पू सिंह,अशोक सिंह, अमर सिंह, विनोद सिंह, सुरेश सिंह, डुलडूल सिंह,अनीश सिंह, मुन्ना सिंह, डबलू सिंह, शिवाशंकर सिंह,अनिल चौबे, पंचदेव दुबे, ब्रजेश बारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button