कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिक्षाशिक्षा विभागसम्मान

मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार

भाजपा विधायक केतकी सिंह को स्मृति चिह्न देखकर किया सम्मानित


बांसडीह( बलिया)। अप्रैल माह से मानदेय में आठ हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा पर जिले के शिक्षामित्रों ने मैरीटार गांव स्थित भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पहुंचकर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक ने शिक्षामित्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार सभी नागरिकों के प्रति संवेदनशील है और उनके हित में तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्र सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकेंगे। जिस लगन और मेहनत से शिक्षामित्र अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, उससे आशा है कि वे आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे तथा सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देंगे।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कैशलेस मेडिकल सुविधा देने की भी घोषणा की गई है। विधायक ने आश्वस्त किया कि शिक्षामित्रों से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे उन्हें वह मुख्यमंत्री के संज्ञान में लगातार लाती रहेंगी।
इस दौरान शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, अखिलेश पांडेय,निर्भय नारायण राय,राकेश पांडेय,सतेन्द्र मौर्य, हरेराम यादव, अखिलेश वर्मा, भृगुनाथ शर्मा, अजय सिंह, लालजी वर्मा,मंजूर हुसैन,धर्मनाथ सिंह,रमेश पांडेय, सुधीर शुक्ला,नीरज सिंह, सुग्रीव साहनी,शाकिर अंसारी, वीरेंद्र सिंह, सूर्यभान, अवधेश, बृजेश राव,शशिभूषण यादव, शिवकुमार राम, प्रयागराज सिंह,जयप्रकाश पांडेय,फतेह बहादुर यादव,मनोज यादव,अरविंद यादव,मुकेश राय आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button