कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

विवादित बयान पर कैबिनेट मंत्री का फूंका पुतला,पुलिस को दी गई तहरीर


रसड़ा (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद द्वारा बलिया के एक जनसभा में बलिया के लोगों के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। उनके विवादित बयान के विरोध में सोमवार को मान सिंह सेंगर के अगुवाई में रसड़ा में नाराज लोगों ने नगर के प्यारेलाल चौराहे के पास मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया। इसके बाद स्थानीय नगर निवासी मान सिंह सेंगर ने कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह को कैबिनेट मंत्री के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। सेंगर ने अपने तहरीर में पुलिस को बताया है कि उन्हें विडियो के माध्यम से जानकारी हुई है कि मंत्री संजय निषाद ने बलिया के गौरवशाली इतिहास पर अंगुली उठाते हुए आरोप लगाया है कि बलिया के लोग अंग्रेजों के दलाल थे और आज भी दलाली कर रहे हैं। उनके इस बयान से पूरे बलिया जनपद के लोगों के मान सम्मान पर ठेस पहुंची है। बलिया ने 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में ही खुद को अंग्रेजों से आजाद करा लिया था।

उसको दलाल की संज्ञान देना कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।यह पूरी तरह मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय, जयप्रकाश नारायण, पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, हिंदी के महान विद्वान हजारी प्रसाद द्विवेदी, राजकुमार बाघ सहित तमाम स्वतंत्रता सेनानियों को गाली और अपमान है। जनपद बलिया के एक-एक बच्चे का अपमान है।पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से दिलीप सिंह, उपेंद्र राना, शुभम, दीना निषाद, अनूप, अजीत सिंह, संगम यादव रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button