
बांसडीह। क्षेत्र के ऐतिहासिक पुरेश्वर नाथ शिव मंदिर, पूरा में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सामूहिक रूद्राभिषेक का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की।

रूद्राभिषेक का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पुरोहितों के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक पूजन-अर्चन किया। पूरे मंदिर परिसर में “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।
आचार्यगण राममूर्ति, हरीश चौबे, रवि प्रकाश तिवारी, बृजेश तिवारी और अंकित पाठक ने विधिवत पूजा-पाठ कराया।
आयोजन के संयोजक नरेंद्र दूबे ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष भादो मास में परंपरानुसार संपन्न होता है।
पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था की विशेष देखरेख की गई। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का भी प्रबंध किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेंद्र दूबे, गिरिश कुमार तिवारी,हरे कृष्ण सिंह, शिवजी पाठक, लल्लू सिंह, महेंद्र पाण्डेय, श्री प्रकाश मिश्र, अमरजीत सिंह, दिलीप यादव, संजय सिंह, विनोद सिंह, राजेश पाण्डेय, कमलेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।