कार्यक्रमबलियारसड़ाराजनीति

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सुभासपा अपने बलबूते लड़ेगी: ओपी राजभर


रसड़ा (बलिया)।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मीरनगंज गांव स्थित केंद्रीय कार्यालय पर शुक्रवार को पूर्वांचल प्रदेश की समीक्षा बैठक पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विच्छेलाल राजभर की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी और केंद्र व राज्य सरकार के नीतियों और जन-हितकारी कार्यो का प्रचार करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार की शक्ति संगठन में होता है। हमें सर्वसमाज के लोगों को सुभासपा में जोड़ने का कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करना है।

कहा कि संगठन में राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का विस्तार किया जाए और इस सेना में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाए। कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि बिहार प्रांत में हम चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में हैं। अगर हमारे दल को एनडीए में शामिल नहीं किया जाता है तो हम बिहार के 243 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे।उत्तर प्रदेश के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमारी पार्टी के साथ किसी भी दल से गठबंधन नहीं रहेगा। हम अपने बलबूते चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जमीनी और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने की अनुमति दी जायेगी।इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, शिवेंद्र बहादुर सिंह, सालिक यादव, शक्ति सिंह, सुनील सिंह, फागू सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, जावेद अंसारी जाम, विनोद तिवारी, पतिराम राजभर, अंशु राजभर आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button