बलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

रसड़ा में रेलवे क्रासिंग के बीच में आग का गोला बनी स्कार्पियो


रसड़ा (बलिया)। कस्बा के प्यारेलाल चौराहा के समीप रसड़ा-नगरा मार्ग पर छितौनी रेलवे क्रासिंग के बीच में ट्रैक पर शनिवार की भोर में एक स्कार्पियो में अचानक आग लग गई।बैट्री में शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी आग से स्कार्पियो आग का गोला बन गई।आग लगते ही चालक गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।इस हादसे की सूचना म‍िलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के समय किसी ट्रेन के आने की सूचना नहीं थी। घटना के वक्त भोर में टहलने निकले लोगों के साथ ही आसपास के लोग भी आ गये।बताया जाता है कि स्कार्पियो स्थानीय थाना क्षेत्र के सड़ौली गांव के सत्यप्रकाश की थी। चालक स्कार्पियो लेकर किसी कार्यक्रम से नगरा की तरफ से रसड़ा वापस लौट रहा था।

तभी भोर में लगभग तीन बजे चालक स्कार्पियो लेकर जैसे ही छितौनी रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर पहुंचा, गाड़ी धू-धू कर जलने लगी और भयंकर रूप से आग में तब्दील हो गई। घटना के दौरान चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। रेलवे ट्रैक पर स्कार्पियो में आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस प्रशासन के लोग पहुंच गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड के जवान भी कुछ देर में पहुंच कर आग को बुझाने में जुट गए। आग में जलकर नष्ट हो चुकी स्कार्पियो को क्रेन के सहारे रेलवे पटरी से हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button