कार्यक्रमबलियासम्मान

प्रधानाध्यापक को अवकाश ग्रहण करने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन


दयाछपरा(बलिया)।शिक्षा क्षेत्र बैरिया अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सबलपुर (करमानपुर) पर तैनात प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण सिंह अधिवर्षता आयु पूरी कर मार्च अप्रैल को अवकाश ग्रहण कर लिए।इस उपलक्ष्य में बुधवार के दिन प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा निवर्तमान प्रधानाध्यापक का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निवर्तमान प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिवार द्वारा,अंग वस्त्र,रामचरित मानस, छाता आदि उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई

विदाई समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष व शिक्षा क्षेत्र बैरिया के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने चन्द्र भूषण सिंह की कर्मठता,कार्य कुशलता व हाजिर जवाबी होने का संस्मरण सुनाए।कहे कि श्री सिंह नौकरी से अवकाश ग्रहण कर रहे है लेकिन हम अध्यापकों के दिल से नहीं।इनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।रचनात्मक कौशल में इनका कोई जबाव नहीं था,जिसका उदाहरण विद्यालय परिसर में दृष्टिगोचर हो रहा है।बताते चले कि निवर्तमान प्रधानाचार्य पेड़,पौधे,फूल, पत्ती के शौकीन थे।विद्यालय को हरा भरा बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। जो भी उस रास्ते से गुजरता बरबस ही उनकी आंखें विद्यालय की तरफ घूम जाती।विद्यालय की सुंदरता के साथ विधिवत पढ़ाई भी होती थी।निवर्तमान प्रधानाध्यापक चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि आप सभी अध्यापकों से मेरा निवेदन है कि अपने विद्यालय के टीचर,नॉन टीचिंग स्टाफ,अभिभावक, छात्र छात्रा सभी को अपना परिवार मानकर कार्य किया जाए तो विद्यालय व बच्चों का विकास अवश्य होगा।
कार्यक्रम में भरत गुप्ता,दिनेश तिवारी,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन प्रसाद मौर्य सहित दर्जनों अध्यापकों ने श्री सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामना दिए।
इस अवसर पर शिक्षा मित्र विपिन यादव,पुनीत तिवारी,ठाकुर जी,राजेश मिश्र,सत्यम गुप्ता,गोपाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button