
लालगंज (बलिया) । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,दोकटी दलनछपरा का स्थापना दिवस धूमधाम से संस्कृतिक उल्लास के साथ बिद्यालय प्रागण में रबिवर को मनाया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक बलिया के चेयरमैन परमेश्वर गिरी ने दीप प्रज्वलित कर किया उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा की विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं होता बल्कि यह संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला होता है। शिक्षा संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करता रहे तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे यह मेरी स शुभकामना हैं ।


प्रखर वक्ता समाजसेवी द्वाबा के भाजपा नेता डॉ विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं होती, बल्कि यह उस सपने, उस संकल्प और उस संघर्ष की याद दिलाता है जिसके बल पर इस शिक्षण संस्थान की नींव रखी गई थी। किसी भी विद्यालय की पहचान उसकी भव्य इमारतों से नहीं बल्कि उसके संस्कार,अनुशासन,शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है।
यह विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है यहाँ न केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान दिया जाता है,बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी विकास किया जाता है। बच्चे ही विद्यालय की वास्तविक पहचान हैं। आप में से ही कोई भविष्य का वैज्ञानिक बनेगा, कोई डॉक्टर, कोई शिक्षक, कोई प्रशासक और कोई देश का नेतृत्व करेगा। इसलिए आज के इस स्थापना दिवस पर आप सभी यह संकल्प लें कि आप मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन को अपना जीवन मंत्र बनाएंगे।
शिक्षकगण किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं मैं इस विद्यालय के समर्पित सभी शिक्षको को भी धन्यवाद देता हूँ कि स्थापना दिवस पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अपने हाथों से निर्मित विधिक शैक्षणिक एवं रचनात्मक सामग्रियों की प्रदर्शनी के साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अभिनव का प्रयोग एवं माडल्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया । कार्यक्रम को संबोधित करने वालें बक्ताओ में पूर्व प्रधान दिनेश्वर गिरी, भारत सिंह प्रधान शतन यादव, राज नारायण सिंह, मुना राम, अजब नरायन सिंह विद्यालय के प्रबंधक एवं मुरली छपरा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख कन्हैया जी सिंह ने उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार ब्यक्त किया ।



