कार्यक्रमबलिया

होली एवं रमजान के मद्देनजर दुबहड़ थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न


दुबहड़,(बलिया )। आगामी होली के त्योहार और रमजान के पवित्र महीने को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय दुबहड़ थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजय पाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित नायब तहसीलदार भोला शंकर राय ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, हुड़दंग का नहीं इसलिए गिले शिकवे भुलाकर हशी खुशी से त्यौहार मनाएं । थानाध्यक्ष अजय पाल ने कहा कि सभी नागरिक इस त्योहार को पारंपरिक तरीके और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। साथ ही, कीचड़, गोबर या हानिकारक रासायनिक रंगों के प्रयोग से बचने और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी गई।
थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि शराब पीकर उपद्रव करने वालों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कहा कि यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं के मद्देनजर, पुलिस ने डीजे का प्रयोग न करने की हिदायत दी है ताकि छात्रों की पढ़ाई में बाधा न आए।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की गाड़ियां क्षेत्र के घोड़हरा, उदयपुरा, अखार-नगवा, शिवपुर दियर, नई बस्ती, जनेश्वर मिश्र सेतु तिराहा, दुबहड़ और बसरिकापुर जैसे संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त (चक्रमण) करती रहेंगी।
अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों और गणमान्य नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और निर्देश दिया कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तुरंत 112 नंबर या थानाध्यक्ष को सूचित करें।
बैठक में मुख्य रूप से उप निरीक्षक संजय कुमार, राजकुमार, विनोद शंकर, अरविंद कुमार, सुनील सिंह,बलदेव गुप्ता टप्पू, बब्बन विद्यार्थी, रणजीत सिंह, प्रधान प्रभात पांडे, नितेश पाठक, पवन कुमार गुप्ता, पन्नालाल गुप्ता, विनोद पासवान, बलराम यादव व अन्य स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button