प्रशासनिक

सीएम के निर्देश के बावजूद नहीं मिला वेतन व पेंशन

शिक्षकों व कर्मचारियों में नाराजगी

लगातार चार दिन बैंक बंद होने होली बेरंग होने की आशंका

बलिया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश के बावजूद जिले में शिक्षकों,कर्मचारियों व अधिकारियों को 28 फरवरी तक वेतन और रिटायर्ड कार्मिकों को पेंशन नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने होली के त्योहार को देखते हुए सभी विभागों को 28 फरवरी तक वेतन, मानदेय व पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे,लेकिन स्थानीय स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो पाया।
प्रदेश सरकार की ओर से यह कहा गया था कि होली की छुट्टियों (2, 3 और 4 मार्च) को देखते हुए समय से वेतन, पेंशन उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि त्योहार पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बावजूद खातों में वेतन व पेंशन नहीं पहुंचा।
इधर,आज से लगातार चार दिनों तक बैंकों में अवकाश रहने के कारण संभावना है कि शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों और पेंशनरों को और अधिक इंतजार करना पड़ेगा। बैंक बंद होने से वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित होने की संभावना है। प्रभावितों का कहना है कि त्योहार के समय आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है, जबकि शासन स्तर से स्पष्ट आदेश जारी किए गए थे।
शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनरों ने शासन से मांग की है कि भुगतान में हुई देरी की जिम्मेदारी तय की जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button