बलियाबिग ब्रेकिंगमौत

गंगा स्नान के दौरान अधेड़ की डूबने से मौत

लालगंज(बलिया) । गंगा स्नान के दौरान रबिवार की दोपहर में अधेड़ की बम पाण्डेय की डूबने से मौत हों गयी ।
दोकटी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 47 वर्षीय बम पाण्डेय पुत्र स्व0 नन्द किशोर पाण्डेय की गंगा नदी में डूबने से मृत्यु हो गई। यह घटना रविवार दोपहर की है,जब वे अपने गाँव के समीप स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद नाविक एवं मछुआरे तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे, काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया।

इस बीच घटना की खबर पूरे गाँव में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। मृतप्राय अवस्था में बम पाण्डेय को ग्रामीणों द्वारा तत्काल सीएचसी सोनवरसा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने पीछे तीन पुत्र एवं चार पुत्रियाँ छोड़ गए हैं।
पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को परिजन को सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button