
रेवती(बलिया)।सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही से बीते 25 जनवरी की सायं अपहृत 9 वर्षीय अभिषेक का शव शनिवार की सायं धीरा छपरा टीएस 64 के सामने सरयू नदी से बरामद हुआ।
बताया जाता है कि बालक अपने घर से डेरे पर जाने के लिए निकला था,लेकिन वह रहस्मय ढ़ंग से गायब हो गया।अभिषेक के चाचा गणेश ने रात में ही थाने पहुंच कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया तथा अपने स्तर से परिजन तलाश कर रहे थे।शनिवार की सायं नदी में शव उतराने की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की शिनाख्त चंदन के इकलौता बेटा अभिषेक के रुप में हुई।इस घटना के बाद दादा दादी नंद बिहारी व शांति तथा अभिषेक के पिता और माता चंदन व आशा का एक ही रट था कि बेटा की हत्या की गयी है।भाई के मौत के गम में बहन नेहा,कोमल,पलक की दशा पागल सी हो गयी थी।एसओ अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले पहले से मुकदमा दर्ज है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे विधिक कार्यवाही की जाएगी।



