
बलिया। सदर कोतवाली अंतर्गत कृष्णा नगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता के खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये 72098 रूपये साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को वापस लौटा दिये। धनराशि मिलते ही पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी शिकायतकर्ता संतोष कुमार गुप्ता पुत्र अनन्त भगवान निवासी कृष्णा नगर थाना कोतवाली बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ता भारतीय स्टेट बैंक खाते से 25 जनवरी को कुल 72 हजार 98 रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। इसी क्रम में साइबर थाना पुलिस ने शनिवार को शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी की कुल धनराशि 72098 रूपये वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।